आप सभी का THE PROUD INDIA वेबसाइट में स्वागत हैं .अभी हाल ही में देश ने 70 वा गणतंत्र दिवस को बड़े धूम धाम से मनाया .देश की जनता जो की २०० सालो की गुलामी के बाद लम्बी लडाई और न जाने कितनो का खून बहा तब जाकर आजादी मिली .देश को 70 साल हुए हैं आजादी मिले लेकिन देश हजारो लाखो सालो पुराना देश है भारत .
यह देश नहीं हमारी आत्मा हैं .हमारा साँस हैं .सभी धर्मो और जातियों का भारत मे संम्मान हैं .सभी धर्मो के त्योहार भारत में मनाये जाते हैं . देश के वीरो को सलाम उन शहीदों को नमन जिनके कारन हम आज आजाद हैं .उस वीर को नमन जो देश के लिये अपनों को पीछे छोड़ दिया और हँस कर मौत को गले लगा लिया .उस पत्नी को नमन जिसका सुहाग देश की दीवार मे काम आ गया.उस माता और पिता को नमन जिनका सपूत देश के लिये उनसे आगे निकल गया .उन बेटो और बेटियों को सलाम जिन्होंने अपने पिता के शहीद होने के बाद जन्म लिया.
भारत की एकता और अखंडता दुनिया में एक उदहारण हैं .कश्मीर से कन्या कुमारी और बंगाल से मुंबई भारत एक हैं .विविधता में भी एकता हैं .दुनिया का अकेला देश हैं जहा वर्ष मे कितनी ऋत बदलती हैं .मेरा मानना हैं की भारत तो दुनिया का ताज हैं .



