आप का स्वागत हैं आज आप पढेंगे की देश के बेटे ही देश के दुश्मन बन कर देश को लूट रहे हैं .जब बेटा होशियार होता हैं तो पिता के दुःख दर्द और सन्मान की रक्षा करता हैं .लेकिन भारत रूपी देश के बेटे तो नागरिक हैं .और वो जब होशियार होते हैं तो चारो तरफ से देश को लूटने की सोचते हैं .ताकि सिर्फ पेट भरा जा सके .जब देश हमें हवा,पानी,रुतबा,आजादी और इज्जत दे रहा हैं तो बदले में हमें देश को लूट नहीं सपोर्ट देना चाहिये.लेकिन देश के नागरिको का लालच इतना बढ़ गया हैं की भले भारत फिर गुलाम हो लेकिन उन स्वार्थी नागरिको का लालच पूरा होना चाहिये
देश जब अंग्रेजो का गुलाम हुआ था तब भी स्वार्थी नागरिको ने देश को टुकड़ो मे बेचने का काम किया था .जिसका परिणाम २०० वर्ष की गुलामी रही .न जाने कितने दुखो का सामना किया लेकिन आज फिर हम उस मौड़ की तरफ बढ़ रहे हैं जो गुलामी की काली खाई की तरफ ले जा रहा हैं .अभी भी वकत है जागने का नहीं तो अबकी २०० नहीं २००० साल की गुलामी मिलेगी.देश और यहाँ की हवा हमारी हैं .यह लहराता तिरंगा हमारी शान हैं .करे तो कुछ ऐसा करे की देश को हमारे जाने की बाद भी किसी के सामने झुकाना नहीं पड़े .और न किसी माँ के बेटे को रोजगार और भूख का सामना करना पड़े .उन स्वमसेवी लोगो को देश के लिये आगे आकर काम करना चाहिये जिसको अपने अपने छेत्र की जानकारी हैं
देश को दगा मत दो नहीं तो तुम्हारा वजूद खत्म हो जायेगा .अब भी वकत हैं संभल जाओ और जीवन का कुछ हिस्सा देश के नाम कर दो .
भारत माता की जय जय हिन्द

No comments:
Post a Comment